






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एडं गाइड का बीकानेर में आयोजित द्वितीय जिला वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में गांव मोमासर की कृष्णा प्रजापत पुत्री चेतनराम प्रजापत शामिल हुई। इसमें राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित गाइड कृष्णा प्रजापत, उपदेश सिद्ध व रोवर रविप्रकाश चाहर को सम्मानित किया गया। अधिवेशन में सभी अतिथियों ने स्काउट गाइड को शिक्षा विभाग की प्रमुख सहशैक्षिक गतिविधियों में शामिल बताते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में इसका संचालन किए जाने पर जोर दिया। मोमासर सरपंच सरिता संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, पवन सैनी, नेतराम गोदारा, श्रवण प्रजापत, राजकीय महाविद्यालय के प्रभारी अमित तंवर सहित ग्रामीणों ने कृष्णा को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।




