May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2024। शुक्रवार को दो किश्तों में सुबह और दोपहर दो घंटे हुई बरसात से गांव देराजसर के राजकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय पशु उपचिकित्सालय, ग्राम सेवा सहकारी समिति, पंचायत भवन सहित आसपास के एक दर्जन घरों में पानी घुस गया। गांव टेऊ-सूडसर और सावंतसर गांव के निचले इलाकों के साथ गोपालसर गांव के पास दुलचासर-सेरुणा सड़क पर भारी जलभराव के कारण राहगीरों सहित ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता देवें सांवतसर में भी जमकर बरसात हुई बरसात से गांव की गुवाड़ व सहित निचले इलाकों व अनेक घरों में पानी भर गया। यहां भी ग्रामीणों ने बड़ी परेशानी का अनुभव किया। वहीं क्षेत्र के गांव मोमासर की गलियों में पानी की चादर चलने लगी। वहीं गांव बिग्गाबास रामसरा में आज हुई जोरदार बरसात के बाद गांव की गुवाड़ में पानी भर गया, गलियां जलमग्न हो गई और अनेक घरों में पानी घुस गया। ग्रामीण अपने घरों के बाहर पाल बनाते नजर आए। वहीं कितासर भाटीयान में हुई भारी बरसात के बाद प्रवेश द्वार के मार्ग पर मार्ग अवरूद्ध हो गया है। यहां भरे पानी ने ग्रामीणों का आना जाना मुहाल हो गया और ग्रामीणों ने इस मुख्य मार्ग पर पानी खाली करवाने की मांग की। वहीं सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां ने बताया कि ग्राम पंचायत के पास जल निकासी के संसाधन नहीं है और प्रशासन को स्थिति से अवगत करवा दिया गया है। गांव लिखमादेसर में बरसात का पानी गांव के जीएसएस में भर गया और इससे गांव में बिजली बंद होने के कारण ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। गांव सातलेरा मे भी जमकर बरसात हुई ग्राम पंचायत ने पानी निकासी के प्रयास भी किए। गांव बाना, बिग्गा में भी भारी बरसात हुई है, वहीं लिखमीसर उत्तरादा, तोलियासर की दिखणादी रोही सहित अनेक गांवो में अच्छी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में दिन में हुई बरसात ने कस्बे की गलियों को कीचड़ से भर दिया और नागरिक खासे परेशान हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में जमकर बरसे बादल, ग्रामीण जुटे जल निकासी के प्रयासों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में गलियों में भरा पानी, घर में पानी घुसने से बचाने के लिए पाल बनाते नजर आए लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में शुक्रवार को भी हुई जमकर बरसात, गांव के प्रवेश मार्ग पर भारी जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में जीएसएस में भरा पानी, बिजली रही गुल, ग्रामीण हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में जमकर हुई शुक्रवार को बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में जमकर हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सांवतसर की गुवाड़ गलियां हुई जनमग्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के खेतों में किसान हुए प्रसन्न। (फोटो-दुलाराम गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर की गलीयों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की दिखणादी रोही में बरसे बादल, किसानों ने जताई प्रसन्नता।