May 21, 2026
0000

सुहाने मौसम में महिलाओं ने लिया वन भोज का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन के सुहावने मौसम में अनेक परिवार व मित्र मंडलियां वन भोज का आनंद लेते नजर आ रही है। शुक्रवार को कालूबास में कुछ सलेहियों ने वन भोज की परंपरा को निभाते हुए सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं ने कई खेल खेलें व भजनों पर अंताक्षरी का आयोजन भी उल्लास के साथ किया। कार्यक्रम में सुमन, संतोष, ममता, माया, अरूणा, उमा, निशा, मधु, ललिता, ममता, अनु, मुन्नी सहित अनेक महिलाएं शामिल हुई।

सम्यक दर्शन कार्यशाला के बैनर का विमोचन, ये रहें मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद तथा समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में केंद्रीय व्यवस्थापक पवन बरडिया द्वारा शुक्रवार को मालू भवन में सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी शासनश्री कुंथुश्री जी सहित अन्य साध्वियों के सान्निध्य में सम्यक दर्शन कार्यशाला के बैनर का विमोचन किया गया। साध्वीश्री ने अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की प्रेरणा दी। तथा तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में श्रीडूंगरगढ़ से जितने भी प्रतिभागी शामिल होंगे उन्हें प्रवासी राजेंद्र, शांतिप्रसाद, अरिहंत, श्रेयांस राखेचा परिवार के सहयोग से रजिस्ट्रेशन व पुस्तक उपलब्ध नि:शुल्क करवाई जाएगी। विमोचन के दौरान मंत्री अमित बोथरा, कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद, सहमंत्री द्वितीय विवेक भंसाली, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, कार्य समिति सदस्य नवीन मालू, प्रदीप बरमेचा सभा के कार्य समिति सदस्य जीतेश मालू, मोनिका छाजेड़ मालू विमोचन के दौरान उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वीश्री जी के सान्निध्य में किया बैनर का विमोचन।

भाषा व संस्कृति के संरक्षण के लिए विशेष महत्व है उत्सव का, शामिल हुआ सिंधी समाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर में झूलेलालजी का चालिया महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीती रात तीसरे शुक्रवार का उत्सव सिंधी समाज ने उत्सव मनाया। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि पंडित मनोज उपाध्याय व जस्सू मोरवानी ने झूलेलाल की सेवा की। कार्यक्रम में एक जैसे वेश में सजे बच्चों ने भजनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मानवी से सिंधी भाषा में कविता पाठ किया। सिंधी महिला मंडल की मिनाक्षी मोरवानी व मीना बोधीजा, इशीका संगवानी ने बच्चों को कार्यक्रम की तैयारी करवाई। कार्यक्रम में सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने समारोह की सराहना करते हुए सिंधी समाज की भाषा व संस्कृति को संजोने व एकजुट रखने के लिए इस आयोजन का विशेष महत्व बताया। मंत्री अशोक वासवानी, मुरलीधर संगवानी, दुर्गा प्रसाद खटनाणी, कन्हैयालाल रिझवानी, गिरधारीलाल खटनाणी, अशोक गुरनाणी, टिकम धामेजा, विनोद रिझवानी, दीप जेसरानी, धनराज धामेजा, जसवंत संगवानी, झामनदास धामेजा, सन्नी रिझवानी, हेमराज खटनाणी, रमेश संगवानी, चुन्नु खटनाणी, लोकेश खटनाणी, खुशी बजाज, गोरधन गुरनाणी, मुकेश संगवानी, कारुमल धनवानी, खुशालचंद, लालचंद आलवानी, विनोद रिझवानी सहित सिन्धी समाज की महिलाएं, बुर्जुग, युवा व बच्चे शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवी से किया सिंधी भाषा में कविता पाठ।