






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2024। ब्रेन व स्पाईन की समस्याओं से जूझ रहें मरीजों के लिए खास खबर क्षेत्र के तुलसी सेवा मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर से आई है। यहां कल, रविवार सुबह 11 बजे से 2 बजे तक निःशुल्क न्यूरो स्पाईन जाँच परामर्श शिविर आयोजित होगा। जिसमें ब्रेन व स्पाईन के विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल सोलंकी अपनी सेवा देंगे। व्यवस्थापक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि इस शिविर में गर्दन दर्द, साइटिका, नसों व मांसपेशियों की बीमारी या रीढ़ की हड्डी में दर्द व चोट, मस्तिष्क की जन्मजात बीमारी, सिर में पानी भरने, ब्रेन ट्यूमर, स्पाईन टयूमर, ब्रेन व रीढ़ की टीबी व केंसर, आंखो की रसौली के ऑपरेशन आदि बीमारी से परेशान मरीज निःशुल्क जाँच व परामर्श का लाभ ले सकते है। सभी पाठक ऐसे किसी जरूरतमंद तक शिविर की सूचना पहुंचा कर मदद जरूर करें।



