May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-08-03 at 19.58.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2024। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास हाइवे पर अचानक एक गाय के आ जाने से एक बाइक सवार उससे टकरा गया। जिससे बाइक स्लिप हो गई व सवार युवक सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गरीब सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मेडिकल टीम के डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया है। मानवीय दृष्टिकोण के कारण दुर्घटना में मृतक की पूरी जानकारी का प्रकाशन रविवार सुबह किया जाएगा। मृतक के पास उसका आधार कार्ड मिला है व परिजनों को सूचना की जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।