






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। क्षेत्र में बाजार के लिए निकला एक युवक घर लौट कर नहीं आया और उसके छोटे भाई ने थाने पहुंच कर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए उसे युवक का पता लगाने की गुहार लगाई है। गांव बाना निवासी 18 वर्षीय गोपीचंद पुत्र मेहरचंद नायक ने पुलिस को बताया कि उसका 21 वर्षीय बड़ा भाई बजरंग शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से बाजार जाने का कहकर निकला और तब से अब तक घर नही लौटा है। पुलिस ने रविवार को गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को सौंप दी है।



