May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-06 at 09.39.00

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 6 अगस्त 2024। क्षेत्र में दो बहनों का घर दहेज के लिए उजड़ गया और उन्हें मासूम पुत्रियों के साथ दहेज लोभियों ने घर से निकाल दिया। दोनों बहनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। धीरदेसर चोटियान निवासी चुनाराम की पुत्रियां 25 वर्षीय सुमन व 24 वर्षीय पूनम ने उत्तमदेसर बंधा, थाना क्षेत्र जामसर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुमन ने अपने पति अगनाराम मेघवाल व पूनम के पति इमरताराम मेघवाल पुत्र हरिराम मेघवाल के साथ उनका विवाह 2018 में हुआ। परिवादिया ने बताया कि दोनों को पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर गहने, नगदी व घरेलू सामान सहित दहेज दिया। परन्तु दोनों आरोपी अगनाराम, इमरताराम ने अपनी मां सावित्री देवी, दादी सास पानादेवी, लगते में देवर हरिराम व राजूराम पुत्र बीरमाराम ने उन्हें 50-50 हजार नगदी व एक एक मोटरसाइकिल के लिए तंग परेशान किया। सुमन एक पुत्री व पूनम एक पुत्री की माँ बन गयी परन्तु आरोपियों के अत्याचार बढ़ गए। दो साल पहले सुमन को बच्ची सहित घर से निकाल दिया व करीब 3 माह पूर्व पूनम को भी मासूम के साथ घर से निकाल दिया। 24 जुलाई 2024 को आरोपी उनके घर आए दहेज की मांग पूरी किए बिना घर बसाने से इनकार करते हुए दोनों बहनों के साथ धक्का मुक्की की। पिता, ताऊ, दादा ने बीच बचाव किया तो दोनों ने स्त्रीधन लौटने की मांग की तो आरोपियों ने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी गयी है।