






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार से जुड़ी कुछ जरूरी खबरें पढें एकसाथ और इसे पहुंचाए सभी युवाओं तक जिससे वे रहें अपडेट और जुड़ सकें रोजगार व शिक्षा के अवसरों से।
बैंगलुरू की कंपनी में निकली मार्केटिंग फिल्ड में जॉब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास निवासी व बैंगलोर प्रवासी नागरिक मनोज पारीक को अपनी श्री बालाजी मार्केटिंग कंपनी के लिए मार्केटिंग सैल्स के लिए जॉब ऑफर निकाली है। पारीक ने बताया कि 1 मार्केटिंग सेल्स व 2 मैटेरियल डिलेवरी के लिए रिक्वायरमेंट है। पारीक ने बताया कि उनकी कंपनी में कार्य करने के इच्छुक युवा 9741191364 पर उनसे संपर्क कर सकते है या महावीर टॉवर, नं.441, 17 बी क्रॉस, जन्नार्थी लेयआउट, नागादेवनाहली 2 ब्लॉक, बैंगलोर 560056 पर आकर आवेदन दे सकते है। पारीक ने बताया कि आकर्षक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं देय होगी।
जिले के टॉपर रहें 2138 छात्रों को मिलेंगे टैबलेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा सत्र 2021-22 और 2022-23 के बीकानेर जिले के 2138 अभ्यर्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। पात्र विद्यार्थियों के लिए टैबलेट बीकानेर पहुंच चुके है। जिन्हें सदर पुलिस थाने में रखवाया गया है। इनमें शिक्षा सत्र 2022 के 1145 और शिक्षा सत्र 2023 के 993 अभ्यर्थियों को इन लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। हालांकि लैपटॉप का वितरण कब होगा इसे लेकर शिक्षा विभाग को फिलहाल कोई दिशा निर्देश नहीं मिले है। डीईओ माध्यमिक गजानन सेवग ने बताया कि मुख्यालय से दिशा निर्देश मिलने के बाद टैबलेट का वितरण किया जाएगा। विदित रहें कि राज्य सरकार की ओर से पिछले दो शिक्षा सत्रों के 55727 मेधावी विद्याथि्रयों को टैबलेट का वितरण किया जाना है। जिसको लेकर जिलेवार टैबलेट पहुंचा दिए गए है। पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट के साथ 3 वर्ष का इंटरनेट कनेक्शन भी मुफ्त दिया जाएगा।
स्नातक प्रवेश: शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त निर्धारित है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शुल्क जमा नहीं कराया है उनके पास अब एक दिन का समय शेष बचा है। प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची का प्रकाशन 8 अगस्त को होगा। श्रेणीवार रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी। अभ्यर्थी अंतिम तिथि 16 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
एक्वाकल्चर क्षेत्र में नौकरी के अवसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत में तेजी से हो रहें आर्थिक विकास और बढ़ते शहरीकरण के कारण जलीय कृषि क्षेत्र (एक्वाकल्चर) आने वाले दशकों में तेजी से उभरने वाले सेक्टर्स में से एक है। बढ़ती आबादी और बढ़ती आय के साथ भारत में फूड हैबिट्स में बदलाव भी दर्ज किया जा रहा है। समुद्री इलाकों के अलावा अब मैदानी क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन स्त्रोतों की आपूर्ति के लिए सी फूड्स की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में भी इस फूड की मांग में इजाफा हुआ है।
इन संस्थानों से भी कर सकते है पढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कृषि महाविद्यालय-उदयपुर, श्रीकरण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय-जोबनेर, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय (जेएनकेवीवी)- जबलपुर, मध्य प्रदेश पशु चिकित्सा विद्यापीठ-जबलपुर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा, कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएसएचएयू) -हिसार, राष्ट्रीय मत्स्य पालन पोस्ट हार्वेस्ट प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग संस्थान (निफ्फट) -हरियाणा, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू)- लुधियान, गुरू अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (पीएयू)- आणंद, सरदार पटेल विश्वविद्यालय वल्लभ विद्यानगर, केंद्रीय मत्स्य पालन प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईएफटी) – गुजरात।
आरपीएससी: आवेदन का लगेगा शुल्क, परीक्षा देने वालों को वापस होगी राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरपीएससी द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं में रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों की तुलना में परीक्षा देने वालों की तादात कम होने से आयोग का खर्च बेवजह अधिक हो रहा है। अब इस खर्च को बचाने के लिए आयोग वनटाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। अब नई व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। अब नई वयवस्था के तहत आवेदन शुल्क वसूलने और परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क वापस लौटाने के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही इस पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। अभी एक रजिस्टर्ड अभ्यर्थी पर आयोग को लगभग एक हजार रूपए खर्च करना पड़ रहा है। इस माह 3 से 5 अगस्त तक हुई 5 परीक्षाओं पर नजर डालें तो आयोग को परीक्षार्थियों से ज्यादा खर्च करना पड़ा।
चयन बोर्ड ने जारी किया जेईएन भर्ती का कैलेंडर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेईएन भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। भर्ती परीक्षाएं अगले साल 6 से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी लंबे समय से जेईएन भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने और कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहें थे। बोर्ड ने भर्ती की प्रक्रिया तो प्रारंभ नहीं की, लेकिन परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर अभ्यर्थियों को राहत देने का प्रयास किा है। युवाओं का कहना है कि बोर्ड को भर्ती की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर देनी चाहिए।



