May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव केऊ पुरानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से धड़धड़ करते हुए करीब एक दर्जन पट्टियां टूट कर गिर गई। इस खबर का प्रकाशन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता के साथ किया व सोमवार सुबह ही उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने एक्शन लेते हुए पीएचसी प्रभारी डॉक्टर शकील खान से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। सोमवार शाम को खान ने अपनी रिपोर्ट भी पेश कर दी। खान ने रिपोर्ट में बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन क्षतिग्रस्त था जिसकी शिकायत अनेक स्तर पर की गई। 5 अगस्त को सुबह लेबर रूम की पट्टियां टूट गई। खान ने बताया कि इस भवन में जल निकासी मुख्य समस्या है और बरसात में यहां पानी भरा रहता है। खान उपखंड अधिकारी से इस भवन के जिर्णाद्धार के लिए आग्रह किया जिससे मरीजों के लिए सुविधा बढ़ सकें। मित्तल ने आगामी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह केऊ पुरानी में स्वास्थ्य केंद्र के भवन की पट्टियां टूट कर गिरी। (फाइल फोटो)

 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता से उठाई थी ग्रामीणों की आवाज:-  https://sridungargarhtimes.com/eventually-the-straps-broke-and-fell-there-was-an-explosion/     

27 जून 2024 को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था जर्जर भवन का मुद्दा, नीचे दी लिंक पर क्लिक कर पढें पूरी खबर:-  https://sridungargarhtimes.com/patients-and-doctors-in-danger-broken-bandages-unaware-officers/