May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। पढ़ाई के क्षेत्र में अनेक होनहार अपनी प्रतिभा व मेहनत के बलबूते बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहें है। गांव ठुकरियासर में किसान परिवार के होनहार ओमप्रकाश पुत्र भानीराम कड़वासरा ने 12वीं कक्षा के साथ नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। भानीराम ने बताया कि साधारण किसान के बेटे ओमप्रकाश ने 2024 में 12वीं व नीट परीक्षा दी व दोनों में ही श्रेष्ठ सफलता हासिल की है। उसने नीट में 720 में 680 अंक हासिल किए है तथा ऑल इंडिया 7126 रैंक पर रहा है। युवक ने अपनी सफलता का श्रेय माता मीरा देवी व पिता को दी है। परिजनों व जानकारों ने उसे बधाई देते हुए डॉक्टर बनने की शुभकामनाएं दी।