May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-07 at 20.54.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। हरियालो राजस्थान के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधारोपण हुआ है। यहां ब्लॉक के 209 सरकारी व 196 निजी शिक्षण संस्थान हुए शामिल हुए व इसी के साथ हजारों लोग इस पौधारोपण अभियान से जुडे है। शिक्षण संस्थाओं के अतिरिक्त भी विभिन्न विभागों व नागरिकों ने पौधारोपण किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सरकारी स्कूलों में 67,299 पौधें तथा निजी विद्यालयों में 45,594 पौधें लगाए गए है। महाविद्यालयों में भी पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुए। पौधारोपण अभियान के तहत अधिकारी व जनप्रतिनिधि सहित पूरा शिक्षा विभाग सक्रिय रहा।

सुरजनसर के सभी गांवो में लगाए हजारों पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर के सभी गांव सुरजनसर, लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान व उदासर चारणान में सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। शर्मा ने ग्रामीणों को पौधे लगाने की बात कहते हुए हरियाला गांव बनाने की बात कही। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम पंचायत मुख्यालय पर हुआ। गांव में स्कूल परिसर, खेल मैदान, श्मशान भूमि, शिवधोरा मैदान में पौधे लगाए गए। राउमावि के जगदीश स्वामी सहित पूरे स्टाफ व विद्यार्थियों ने श्रम सेवाएं दी। यहां ग्राम विकास अधिकारी रामराय मीणा, परमेश्वरी देवी, वार्ड पंच भैराराम सुथार, मालाराम प्रजापत, भवरलाल शर्मा, खींवकरण शर्मा, ओमप्रकाश मेघवाल, सांवरमल मेघवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, शोभा, रामकन्या, विमला, अंजू, ममता, हंसराज, सुशील डूडी, मालाराम डूडी, रतनलाल, शिवदत्त शर्मा, बजरंगलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर में सरपंच की अगुवाई में हुआ विशाल पौधारोपण कार्यक्रम।

राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय के नए भवन परिसर में हरियाली तीज के अवसर में हरियालों राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। प्राचार्य महावीरनाथ ने बताया कि छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया और पौधे लगाए। इस दौरान राजश्री स्वामी, पन्नालाल सांखला, दलीपसिंह सेरड़िया, विशालराय, मोहित स्वामी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने एक पेड़ माँ के नाम लगाकर पौधों के पालन की जिम्मेदारी भी ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय परिसर में किया पौधारोपण।

सातलेरा के राउमावि में हुआ पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा के राउमावि द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत जैसलसर के सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, एसएमसी अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा, प्रधानाचार्य नौरतमल सारस्वत ने ग्रामीणों को पौधे लगाने व प्रकृति संरक्षण से जुड़ने की बात कही। विद्यालय के किशन गोपाल बीकानेरी ने बताया कि इस अवसर पर खुमाराम जाखड़, बजरंगलाल शर्मा और जीवदास पुजारी की उपस्थिति में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टॉफ द्वारा विद्यालय में विभिन्न किस्म के  47 छायादार पौधे लगाए गए। श्मशान भूमि परिसर में विभिन्न किस्म के कुल 83 पौधे  लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के सुरेश कुमार, अमरचंद, लल्लूराम मीना, नुजल काजी, नीलम कँवर, पुष्पा, सुमम, वन्दना, अनुराधा सहित छात्र छात्राएं व ग्रामीण शामिल हुए।

धनेरू सरपंच की अगुवाई में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत धनेरू में सरंपच मोहन स्वामी की अगुवाई में पौधारोपण किया। स्वामी ने ग्रामीणों से पौधारोपण करने व उनका पालन करने की अपील की। ग्राम विकास अधिकारी दुष्यंत सिंह, एलडीसी राकेश मीणा, महेंद्र चौधरी, गिरधारीलाल डूडी, मोहन रेवाड़ और बड़ी संख्या बच्चे व शिक्षक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में किया पौधारोपण।

सेरूणा में उत्साह के साथ किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सेरुणा में पौधारोपण अभियान के तहत सार्वजनिक श्मशान भूमि व कब्रिस्तान में पौधे लगाए गए। ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने ग्रामीणों से पौधों का महत्व समझने व पौधे लगाकर उनका पालन करने की बात कही। कार्यक्रम में वार्ड पंच मांगीलाल भादू, चिमनाराम मेघवाल, विक्रम सिंह, रणवीर सिंह, भागुनाथ सिद्ध, सुरेश पुनिया, सोहनलाल भादू, उमर खान, कासम खान, रामूराम भादू, मुस्ताक खान, हल्का पटवारी मुकेश लाम्बा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में ग्रामीणों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

समदंसर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ लगाए पौधे लगाए। खिंयाराम गोदारा ने बताया कि गांव में सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इसमें ग्राम पंचायत प्रशासन के कार्मिक और ग्रामीण महिलाओं पुरूषों सहित स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर में उत्साह के साथ लगाए पौधे।

बाडेला में पौधे लगाकर लिया पालन का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बाडेला के प्रांगण में ग्रामीणों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। पर्यावरण प्रभारी सीताराम सितारा ने हमारी संस्कृति में वृक्षों को देव तुल्य बताते हुए पौधे लगाने व पौधों का संरक्षण करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संस्थाप्रधान विपिन कुलहरी, सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी, पूर्व सरपंच नेताराम गोदारा, एसडीएमसी अध्यक्ष चुनाराम गोदारा, अशोक डांगी, डॉ. राकेश, गोपाल तिवाड़ी, नानुराम खिलेरी, जीवण राम राईका, भूपसिंह ढूकिया, बालुराम, जयलाल मीणा, सुशीला शर्मा, ममता गुर्जर, मांगीलाल, ओमप्रकाश, सोनम मीणा, नोरतन मल, बबीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में लगाए पौधे।

ठुकरियासर में लगाए पौधे, सरपंच की सार संभाल की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ठुकरियासर में सरपंच अमराराम गांधी की अगुवाई में सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया गया। राउमावि ठुकरियासर, गुरू कृपा स्कूल, ग्राम पंचायत प्रशासन ने मिलजुलकर पौधारोपण किया। सरपंच ने ग्रामीणों से पौधें की सार संभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा, कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका यादव, प्रधानाचार्य लक्ष्मी जोशी, लक्ष्मणराम, हनुमानसिंह गोदारा, जगदीश कड़वासरा, हेतराम सारण, बुधाराम गांधी सहित स्कूली छात्र छात्राएं व ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में सार्वजिनिक स्थानों पर लगाए पौधे।

राजेडू में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत राजेडू में श्मशान भूमि और राउमावि में नीम, पीपल, बरगद के पौधे लगाए। रणजीत साहू ने बताया कि इस दौरान सरंपच प्रतिनिधि श्रीराम गरूआ ने कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुदर्शन महिया, बीरबल गरूआ, केसंती मीणा, रतनाराम खिलेरी, जगदीश गरूआ, पेमाराम गरूआ, बंसीलाल गरूआ, प्रधानाचार्य रविंद्र उपाध्याय सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजेडू में किया पौधारोपण।

कितासर में गुरूकृपा पब्लिक स्कूल में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में गुरूकृपा पब्लिक स्कूल में निदेशक राजकुमार धायल की अगुवाई में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान रामकिशन फौजी सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने श्रमदान देते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए। धायल ने सभी विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थानों पर भी एक एक पौधा लगाकर उसका पालन करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूकृपा शिक्षण संस्थान में लगाए पौधे।

अभयसिंहपुरा में लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अभयसिंहपुरा में श्मशान भूमि, स्कूल परिसर, पशु चिकित्सालय में 200 पौधे लगाए। मनीष गिरी ने बताया कि इस दौरान शिक्षाविद् आदूराम जाखड़, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश भाटी, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष खिराजनाथ, पशु चिकित्सक सुमित पुनियां, केशराराम जाखड़, कुशलाराम जाखड़, रामचंद्र, रामलाल नायक, मालाराम जाखड़, शिक्षक मोहनराम, गीधाराम, चरण सिंह, नवरतन राजपुरोहित, पवन कुमार बाना, महिपाल सिंह, भंवरलाल, रचना रानी, सुमन मीणा सहित गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण, स्कूल के शिक्षक, बच्चें कार्यक्रम में शामिल हुए व श्रमदान दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभयसिंहपुरा में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में बुजुर्ग ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर के हनुमान धोरा प्रांगण में लगाए ग्रामीणों ने पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीसीएमओ कार्यालय के कार्मिकों ने किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीईओ कार्यालय में वृक्षारोपण किया अधिकारी व कर्मचारियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुनंदलसर में किया पौधारोपण।