






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2024। सावन के बादलों ने आसमान को ढके रखा और बच्चों ने गांवो की गलियों में भारत माता के जयकारे लगाए। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज स्कूलों से तिरंगा रैली निकाली गई। बच्चों ने उत्साह के साथ देशभक्ति जयकारे लगाए। महात्मा गांधी अंग्रेजी कन्हैयालाल सिखवाल विद्यालय के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने स्टाफ की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली। बच्चों ने उत्साह के साथ जमकर नारे लगाए। वहीं गांव ठुकरियासर, नौसरिया, मोमासर, जालबसर, दुलचासर, धीरदेसर पुरोहितान, कितासर, धर्मास, सातलेरा व सुरजनसर सहित अनेक गांवो में स्कूली छात्रों ने मुख्य गलियों में रैली निकाली। ध्यान रहें शिक्षा विभाग के शासन सचिव और जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत घरों, प्रतिष्ठानों और सभी सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया जाएगा। इसी के तहत 10 अगस्त को स्कूलों में रैली निकाले जाने के निर्देशों के तहत आज अंचल के विभिन्न स्कूलों से रैली निकाल विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान नागरिकों से किया।
















