






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। आगामी 26 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रीडूंगरगढ़ में संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने बताया कि समारोह की रूपरेखा सदस्यों द्वारा बना ली गई है। ये निर्णय परिषद सदस्यों की बृजलाल तावणियां के गौतम निवास पर आयोजित बैठक में लिया। प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने बताया कि समारोह के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें नृत्य प्रतियोगिता, बाल कृष्ण-राधा प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नगर अध्यक्ष लालसिंह ने बताया इस दौरान प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के बच्चे भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में रात 8 बजे प्रारंभ होगा। यहां माताओं बहिनों के बैठने की अलग व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। नगर मंत्री मनीष नौलखा ने सभी पदाधिकारियों को आयोजन संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, प्रखण्ड उपाध्यक्ष अशोक नाई, धर्म जागरण प्रमुख अशोक वेद, प्रशासन प्रमुख फतेहसिंह, गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, नगर सत्संग प्रमुख तिलोकचंद प्रजापत, प्रशासन प्रमुख सुनील पेडिवाल, गौरक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत उपस्थित रहें।




