






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। भादवा माह की आहट के साथ ही पैदल यात्री संघों की रवानगी की तैयारी धूमधाम से होने लगी है। रविवार रात कालूबास के रूणिचा पैदल यात्रियों के सुखी संघ सेवा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक वार्ड संख्या 40 में नौरंगमल प्रजापत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभी सदस्यों ने रास्ते में ठहराव, भोजन व पेयजल व्यवस्था, मेडिकल व वाहन सहित पैदल यात्रियो की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ सदस्यों को यात्रा की अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रजापत ने बताया कि इस वर्ष सुखी संघ की यह 24 वीं पैदल फैरी होगी और 100 से अधिक बाबा के भक्त पदयात्रा में शामिल होंगे। संघ 31 अगस्त को सुबह 7.15 बजे बाबा रामदेव मंदिर कालूबास से ज्योत और पूजा अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ रामदेवरा के लिए रवाना होगा। बैठक में बनवारी पारीक, हेमराज प्रजापत, मोतीलाल नाई, छोटू पारीक, नारायण नाई, पार्षद रजत आसोपा, अनिल सिकलीगर, कुंभाराम प्रजापत, धनराज आवंला, नन्दलाल, पुखराज पारीक आदि मौजूद रहे।




