May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2024। राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ का लोकार्पण कल 14 अगस्त 2024 को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वर्चुअल किया जाएगा। प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय का नया भवन देवनारायण कॉलोनी में बनकर तैयार हो गया है जिसका समारोह पूर्वक लोकार्पण बुधवार को सीएम द्वारा वर्चुअल किया जाएगा। कार्यक्रम में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बता देवें पूरे राजस्थान में सरकार द्वारा नवनिर्मित सभी कॉलेज भवनों का कल एक साथ लोकार्पण सीएम द्वारा किया जाएगा। वर्चुअल लोकार्पण के बाद शिलालेख का अनावरण सभी स्थानों पर स्थानीय विधायक या एमपी द्वारा किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत पट्टिका का अनावरण करेंगे। महाविद्यालय के छात्र छात्राएं तैयारियों में जुटे है। बता देवें अब तक ये महाविद्यालय राबाउप्रावि डागा के परिसर में संचालित था। वहीं दूसरी और सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं नवनिर्मित भवन में शिफ्टिंग की मांग लगातार कर रही है।