






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सम्यक दर्शन कार्यशाला के 2023-24 के सत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में सूरत में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त हुआ है। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि समण संस्कृति संकाय के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन दीक्षांत एवं सम्मान समारोह में बुधवार को परिषद को द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। संगठन के मंत्री अमित बोथरा, कार्यशाला के क्षेत्रीय सहयोगी पवन बरड़ीया, इस सत्र के संयोजब दीपक सेठिया ने सम्मान ग्रहण किया। नौलखा ने बताया कि इसी क्रम में मोनिका देवी छाजेड़, पूजा देवी बोथरा, नीलम देवी बोथरा को भी सम्यक दर्शन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। अध्यक्ष सहित परिषद सदस्यों ने सत्र 2023-24 के अर्थ सहयोगी रमेश कुमार लूणीया का आभार जताया व समस्त सदस्यों को बधाई दी।





