






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में अब मानसून आफत बनकर बरस रहा है। अंचल में फसलों में गलन की समस्या से किसान वर्ग बुरी तरह से आशंकित हो गया है। गुरूवार को एक दर्जन से अधिक गांवो में भारी बरसात हुई है। गांवो की गलियों व खेतों, घरों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि अब आगामी दिनों में बरसात नहीं रूकी तो किसानों को भारी नुकसान होगा। किसान अब बरसात को आफत बता रहें है। गुरूवार को गांव रीड़ी, कल्याणसर नया, पुराना, ऊपनी, जैसलसर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, अभयसिंहपुरा में भी जबरदस्त बरसात हुई है। गांव की गलियां जलमग्न हो गई और खेताें में भी पानी भर गया है। गांवो में नीचले स्थान जलमग्न हो गए है वहीं अनेक ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। वहीं गांव बिंझासर, जैसलसर, लखासर, जोधासार, झंझेऊ, सेरूणा, पूनरासर, लोढेरा, मणकरासर, गजरूपदेसर, मसूरी में भी अच्छी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी हल्की बरसात हुई और बाजार में कीचड़ की स्थिति बन गई है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार आगामी 17 व 18 अगस्त को बरसात की संभावनाएं है।



























