






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। बांग्लादेश में सत्ता पलटने के बाद राजधानी ढाका सहित अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाकर लगातार की जा रही हिंसा के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ में हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों को आग लगाई जा रही है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसे लेकर देश भर में हिंदू समाज में आक्रोश है और जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहें है। शुक्रवार को सर्वसमाज के आह्वान पर श्रीडूंगरगढ़ में विरोध संत भरत शरणजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। भरतशरहजी ने बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के हिंसात्मक रूप ले लेने के बाद हो रही हिंदूओं के खिलाफ हिंसा का विरोध करने के लिए हिंदूओं को एक होने का आह्वान किया। आक्रोश रैली में विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आसाराम पारीक, भैराराम डूडी, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, सत्यनारायण स्वामी, संतोष बोहरा, श्याम जोशी, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, महेन्द्र राजपूत, इंद्रचंद तापड़िया, पवन उपाध्याय, अशोक वैद, वासुदेव जोशी, दीपक हिंदू, मूलचंद पालीवाल, विमल शर्मा, सुरेंद्र चुरा, भरत सुथार सहित अनेक संगठनों के नागरिक शामिल हुए। सभी ने आक्रोश जताते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। रैली गांधी पार्क से निकल कर मुख्य मार्ग से घुमचक्कर होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची।






