May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-16 at 21.30.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। एक 17 माह का बालक बीकानेर से शुक्रवार को स्पीच थैरेपी लेकर लौट रहा था और उसकी शारीरिक जरूरत का एक जरूरी उपकरण कहीं गिर गया है। उपकरण अत्यधिक कीमत का है और परिवार उसे ढूंढने के प्रयास कर रहा है। आड़सर बास निवासी मदनलाल सोनी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए बताया कि उनके पोते प्रतीक पुत्र अभिषेक दोनों कानों से सुन नहीं पाता है। उसका पीबीएम में ईलाज चल रहा है और करीब 20 दिन पूर्व ही उसके कान की सर्जरी हुई है। आगे उसकी थैरेपी जारी है और इसके लिए प्रतीक के कान में एक छोटा सा उपकरण रूपी मशीन लगी हुई है। वह छोटी सी मशीन आज बीकानेर से रतनगढ़ की बस से लौटते हुए कहीं गिर गई है। परिवार ने बस व टैक्सी वालों से पता कर तलाश का प्रयास किया परंतु निराशा ही हाथ लगी है। अभिषेक को अंदेशा है कि मशीन घुमचक्कर से मुख्य बाजार होते हुए गौरव पथ से घर के रास्ते पर कहीं गिर गई है। अभिषेक ने बताया कि मशीन जल्दी से मिल भी नहीं पाती है और बच्चे के जीवन का सवाल है। इस मशीन के अभाव में बच्चे की थैरेपी भी रूक जाएगी। परिवार ने मदद की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी नागरिक को ये मशीन कहीं रास्ते में नजर आए तो बालक की मदद जरूर करें। जिससे उसका ईलाज अनवरत जारी रह सकें। किसी भी पाठक को यदि मशीन कहीं नजर आए तो वे 9413074562 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें जिससे बालक तक ये उपकरण पहुंच सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छोटा सा ये उपकरण खासा मंहगा है और इसके अभाव में नन्हें बालक के ईलाज में भी व्यवधान होगा, किसी भी नागरिक को ये नजर आए तो परिवार की मदद करें।