May 20, 2026
evening

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में देखें दिन भर की कुछ खास खबरें।

विधायक ने किया डम्पिंग यार्ड का निरीक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। कस्बे से करीब पांच किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा बनाए गए डम्पिंग यार्ड में अब कचरे के पहाड़ कुछ कम होने की उम्मीद है। यहां गत दिनों विधायक द्वारा कचरा निस्तारण संयत्र लगाने के संबध में रखी गई सक्रियता के बाद मशिनें लगी एवं कचरे का निस्तारण भी शुरू हुआ है। ऐसे में इस कार्य का निरीक्षण करने शनिवार को विधायक डम्पिंग यार्ड में पहुंचें एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डम्पिंग यार्ड का अवलोकन करते विधायक ताराचंद सारस्वत।

चिरपड़नाथ जी की बगीची में शिव प्रसादी रविवार को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। कस्बे के गौरव पथ पर स्थित बाबा चिरपड़नाथजी की बगीची में चल रहे सावन के विशेष आयोजनों के क्रम में रविवार को शिव प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। विदित रहे कि भोले की फौज करेगी मौज द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में पुरे महिने बाबा के विभिन्न श्रृंगार, सत्संग आदि आयोजन हुए है एवं रविवार को बाबा मंगलनाथ महाराज के सानिध्य में यह शिव प्रसादी का आयोजन होगा। प्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी शिव भक्तों को प्रसाद के लिए आमंत्रित किया गया है।

लिखमादेसर में हुआ अग्नि नृत्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। क्षेत्र में हंसोजी महाराज की तपोभूमि गांव लिखमादेसर में गत गुरूवार रात्रि को अग्नि नृत्य एंव शब्द गायन जागरण आयोजित किया गया। गांव के भगतसिंह चौक पर आयोजित व गुरू हंसोजी एवं गुरू जसनाथजी को समर्पित इस जागरण में सिद्ध साधकों ने अग्नि नृत्य कियाञ। इस मौके पर प्रसाद का आयोजन भी रखा गया। आयोजन में सहीनाथ ज्याणी, बहादुरनाथ, ओंकारनाथ मंडा, मदननाथ गोदारा, मलुनाथ ज्याणी, हुकमाराम ज्याणी, पूर्णनाथ महिया, प्रभूनाथ ज्याणी, देवाराम ज्याणी, देवाराम झोरड़, लाधुराम थाकण, मोहनलाल सहु, लेखनाथ, रामकुमार तिवाड़ी, रेंवतराम मेघवाल, मदनलाल तिवाड़ी, तोलाराम तिवाड़ी, भंवराराम ज्याणी, बजरंगलाल जोशी, बेगनाथ जाखड़, मूलनाथ मंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए एवं गुरू जसनाथ जी, हंसोजी, रूस्तम जी, देवोजी, सती दादी की शब्द वाणी सुनी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में हुआ शब्द गायन, शामिल हुए भक्तजन।

अंर्तराष्ट्रीय नियमों के साथ होगी क्षेत्र की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता, गांव मोमासर में तैयारियां शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। क्षेत्र की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी गांव मोमासर की बीरबल ढ़बास मेमोरियल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सीजन-3 आगामी 27 अगस्त से शुरू होगा। आयोजकों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है एवं प्रतियोगिता में विजेता को 3.71 लाख उपविजेता को 1.71 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही तीसरे स्थान को 31 हजार, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपए एवं मैन आफ द सीरीज को मोटरसाईकिल पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इनके अलावा मैन आफ दी मैच, बेस्ट बैटसमैन, बैस्ट बालर को 11-11 हजार सहित बेस्ट फिल्डर, कैच आफ द टूर्नामेंट, शतक, हैट्रिक, छह छक्के, छह चौके आदि लगाने पर भी पुरस्कारों का बारिश खिलाडियों पर होगी। प्रतियोगिता में एलबीडब्लू के अलावा सभी अंर्तराष्ट्रीय नियमों की पालना की जाएगी एवं प्रतियोगिता में इंट्री करवाने की अंतिम तिथी 21 अगस्त रखी गई है।

बंगाल में जंगलराज, अभाविप ने दिया ज्ञापन, की कठोरता की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या के मामले में देश भर में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बंगाल में जंगलराज की बात कहते हुए ममता सरकार द्वारा दुष्कर्मियों को बचाने के प्रयास करने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन देने वालों में अभाविप के नगर सहमंत्री रामकरण नायक, बसंती लांबा, कांता लांबा, योगेश प्रसाद स्वामी, कोमल जैन, गोपी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।