May 20, 2026
A22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024।  आज रविवार की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, देखें फोटो।

मंडी में रक्षाबंधन का अवकाश, अगली बोली 20 को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में सोमवार को रक्षाबंधन का अवकाश रहेगा एवं इस कारण मंडी में व्यापारियों द्वारा बोली भी नहीं होगी। मंडी में अब अगली बोली मंगलवार 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। विदित रहे कि रविवार को भी मंडी का अवकाश रहा एवं सोमवार को रक्षाबंधन का अवकाश है।

तनोटराय माता मंदिर के लिए पदयात्रियों का जत्था रवाना होगा 1 सितम्बर को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश की सरहद की रक्षा करने वाली मां तनोटराय माता के मंदिर में धोक लगाने के लिए क्षेत्र से पैदल यात्रियों का जत्था 1 सितम्बर को रवाना होगा। क्षेत्र के गांव दुलचासर एवं देराजसर से रवाना होने वाले इस याराना पैदल यात्री संघ के अध्यक्ष श्रीभगवान नाई ने बताया कि 15 जातरूओं का यह जत्था इस बार तीसरी फेरी के लिए रवाना होगा। संघ 1 सितंबर को रवाना होगा एवं रास्ते में सात सितंबर को रामदेवरा धाम में धोक लगाते हुए 14 सितंबर को जैसलमेर  में पाकिस्तान बोर्डर पर स्थित तनोटराय माता के दरबार में पहुंचेगा एवं धोक लगा कर देश की रक्षा की कामना करेगा।

कब्जे पर कब्जे की जंग, पहुंचें पुलिस के पास, दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नगरपालिका भूमि की खुली लूट लगातार जारी है और अब तो कब्जे पर कब्जे की जंग मची हुई है। यही देखने को मिला रविवार को जब नेशनल हाईवे पर बुडानिया पेट्रोल पंप के पास प्रशासन की भूमि पर शनिवार शाम को कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। यहां पर करीब पांच वर्ष पूर्व पालिका द्वारा कब्जे हटाए गए थे एवं तत्कालीन कब्जाधारियों ने इसके खिलाफ अपना धरना भी शुरू किया था जो कि अभी तक चल रहा है। इसी भूमि पर शनिवार शाम को पुन: पट्टियां लगा कर अतिक्रमण का प्रयास किया गया। इसके विरोध में धरनार्थी रविवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे एवं मौजूद एएसआई को ज्ञापन देते हुए कब्जे पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हेमनाथ जाखड़, हरलाल बाना, मदन नायक, छोटुराम मेघवाल, उदाराम मेघवाल, मामराज जाट, ओमप्रकाश बाना, चंदा सिद्ध, देवकीशन शर्मा, रामुराम मेघवाल, अक्षय सिद्ध, महेंद्र नाई, गिगराम नाथ सिद्ध, श्रवण गुर्जर, रतन सिंह, बबलू स्वामी, देवाराम नायक, सुरजाराम जाट, छगन नाथ पँवार, चेतन राम जाखड़,दुर्गाराम जाट आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व कब्जाधारियों ने दिया नए कब्जेधारियों के खिलाफ ज्ञापन।

बीकानेर में होगी रन फॉर बीकाणा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने किया पोस्टर विमोचन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। बीकानेर में आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली “रन फॉर फिट बीकाणा” दौड़ के पोस्टर का विमोचन रविवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर में किया। इस मौके पर सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया विजन के लिए अधिक से अधिक युवाओं को ऐसे आयोजनों में भाग लेने की आवश्यकता जताई। इस दौरान शिव सारस्वत, राजस्थान बॉस्केट बॉल टीम के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी, शारीरिक शिक्षक राजेंद्र सिंह राठौड़, फुटवाल संघ बीकानेर के भेंरूरतन ओझा, रजनीकांत सारस्वत, भगवान सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल दिवस पर बीकानेर में आयोजित होने वाली दौड़ का पोस्टर विमोचन करते विधायक ताराचंद सारस्वत।

विनायकिया को बनाया राष्ट्रीय सचिव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आरटीआई एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता संतोष विनायकिया को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। संगठन के सलाहकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार महतो ने विनायकिया की यह नियुक्ति करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सेवांए देने की अपील की है। विदित रहे कि संतोष विनायकिया इसी संगठन में प्रदेशाध्यक्ष भी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विनायकिया को बनाया राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सचिव।