May 21, 2026
A33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाईक चोरों का आतंक लगातार जारी है, यहां श्रीडूंगरगढ़ थाने में जहां दो चोरों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें रिमांड पर लिया गया एवं रिमांड के बाद उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी और गत 16 जुलाई को चोरी हुई एक और मोटरसाईकिल का मामला थाने में शनिवार को दर्ज हुआ है। इस प्रकरण में जैसलसर निवासी पीडित दशरथसिंह राजपुत ने जरीए इस्तगासा अज्ञात चोर के खिलाफ अपना मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में दशरथसिंह ने पुलिस को बताया कि वह घुमचक्कर स्थित एयू स्माल फाईनेंस बैंक में काम करता है। गत 16 जुलाई को अपने परिचित की मोटरसाईकिल पर गांव से श्रीडूंगरगढ़ आया था एवं बाईक बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया था। करीब एक घंटे बाद आफिस से बाहर आया तो वहां मोटरसाईकिल नहीं मिली। इस संबध में वहां स्थित मूथूट फाईनेंस के कैमरों को चैक किया तो एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल चुरा कर ले जाता हुआ दिखा। दशरथसिंह ने इस संबध में पुलिस में अपना परिवाद पूर्व में भी दिया था लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। ऐसे में अब जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। जिसकी जांच हैडकांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को दी गई है।