May 21, 2026
A222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। पूरे जिले में श्रीडूंगरगढ़ के युवा सर्वाधिक रक्तदाता एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक रक्तदान शिविरों का आयोजक है। जिला प्रशासन की इस बात पर मुहर लगाते हुए रविवार को क्षेत्र के युवा गांव ऊपनी में उत्साह के साथ रक्तदान कर रहे है। अगस्त माह में यह दूसरा शिविर रविवार को आयोजित हो रहा है एवं इससे पूर्व 15 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हुए रक्तदान शिविर में 158 युवाओं ने रक्तदान किया था। रविवार को उत्साह के साथ गांव ऊपनी में चल रहे शिविर में बड़ी संख्या में ऊपनी सहित आस पास के गांवों सें भी युवा रक्तदान के लिए पहुंचें है एवं यहां पर दोपहर 12 बजे तक 100 युनिट रक्तदान हो चुका था। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस शिविर में दोपहर तीन बजे तक पीबीएम चिकित्सालय की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा।

तीसरे शिविर की तैयारियां शुरू, गांव बिग्गा में 27 को होगा रक्तदान उत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। 15 अगस्त, 18 अगस्त के बाद क्षेत्र में तीसरा रक्तदान उत्सव आगामी 27 अगस्त को गांव बिग्गा में आयोजित किया जाएगा। यहां नेहरू युवा मंडल द्वारा ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से दिवंगत मदनलाल मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथी पर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। गांव के श्रीराम गेस्ट हाऊस में आयोजित इस शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा। शिविर की तैयारियों में ग्रामीण जुट गए है एवं शिविर में रक्तदान के लिए अग्रीम पंजीयन भी किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं में भी रक्तदान के लिए उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में लगे रक्तदान शिविर में स्काउट गाईड के युवा दे रहे है सेवांए।