






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव बिग्गा में नेहरू युवा मंडल द्वारा तहसील स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाईनल मैच रविवार शाम को हुआ, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ ने कुंतासर को हरा कर ट्रॉफी। जीत ली। प्रतियोगिता में रीड़ी, अभयसिंहपुरा, बिग्गा, श्रीडूंगरगढ़, कुंतासर आदि गांवों की 8 टीमों ने भाग लिया। फाईनल मैच बाद पुरस्कारण वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सरपंच जसवीर सारण, रामलाल भार्गव, संतोष ओझा, सुरेन्द्र भार्गव, भरत ओझा, देदाराम डूड़ी, शोभाराम, रामकिशोर, गणेश आचार्य, बजरंग जाखड़, चंपालाल, रामप्रताप जाखड़ आदि ने नकद एवं ट्रॉफी। देकर विजेता श्रीडूंगरगढ़ एवं उपविजेता कुंतासर की टीम का सम्मान किया। इस मौके पर आगामी 27 अगस्त को नेहरू युवा मंडल द्वारा ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अधिकाधिक रक्तदान की अपील भी की गई। 



