






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रक्षाबंधन पर्व का उल्लास चरम पर है एवं सजे हुए बाजार में जम कर राखियों की खरीददारी हुई है और आज भी हो रही है। कस्बे में रक्षाबंधन पर बहिनों को उपहार देने के लिए कपड़ों, गिफ्ट सेंटरों पर अच्छी बिक्री हुई है वहीं मिठाईयों की दुकानों पर भी विशेष भीड़ देखी जा रही है।


बजाज पर आज की खरीद पर 2100 की विशेष छूट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्षाबंधन पर्व को यादगार बनाने के लिए कस्बे में बजाज मोटरसाईकिल के अधिकृत डीलर बालाजी बजाज द्वारा आज के दिन बाईक खरीद करने पर 2100 रुपए की विशेष छूट दी जा रही है। बालाजी बजाज के विक्रम स्वामी ने बताया कि पर्व हमेशा विशेष उत्साह के साथ मनाए जाते है एवं इस पर्व को मनाने में बालाजी बजाज भी क्षेत्रवासियों के उत्साह में शामिल है। रक्षाबंधन पर अपनी बहिनों को उपहार देने के लिए बजाज द्वारा इलैक्ट्रिक स्कूटी चेतक के लिए भी भाईयों में विशेष उत्साह है। रक्षाबंधन पर खरीद करने वालों को साईड बैग, सीट कवर, हेलमेट, की-रिंग व मिठाई का डब्बा भी उपहार में दिया जाएगा।

यह है राखी बांधने का समय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज रक्षाबंधन पर दोपहर 1.30 बजे तक भद्रा रहेगी। इस कारण राखी बांधने का मुहूर्त 1.30 बजे के बाद ही शुरू होगा। रक्षाबंधन पर भद्रा के अलावा मुहूर्त के लिए चौघड़िया, लग्न या किसी भी तरह का विशेष काल नहीं देखा जाता है। भद्रा खत्म होने के बाद से सूर्यास्त तक बहनें कभी भी अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। वैसे तो रात में रक्षाबंधन करने का विधान किसी ग्रंथ में नहीं है, लेकिन किसी वजह से दिन में रक्षाबंधन नहीं मना पा रहे तो सूर्यास्त के बाद भी राखी बांधने की परंपरा है।



