






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। आज सावन के अंतिम सोमवार पर क्षेत्र के शिवभक्तों में जोरदार उत्साह एवं जोश है। यहां मंदिरों, शिवालयों के साथ साथ घरों में भी बड़ी संख्या में शिव पूजन के विशेष आयोजन हो रहे है। कस्बे के चिरपड़नाथजी की बगीची, सिंधी मंदिर, आडसर बास माताजी मंदिर, राम मंदिर, भूतनाथ मंदिर, झंवर बस स्टैण्ड स्थित शिव मंदिर, दंडी स्वामी रामनारायण सेवा संस्था प्रांगण में स्थित शिव मंदिर, शिव धोरा आडसर बास, शिव धोरा धोलिया रोड़, हनुमान धोरा मंदिर सहित कस्बे के सभी मंदिरों में स्थित शिवालयों में व्यापक पूजन समारोह आयोजित हो रहे है।
चतुर्दशी पर हुई शिव परिवार व राजासर भैरवनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। कालूबास स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित स्वंयसिद्ध नर्बदेश्वर महादेव के शिवलिंग विग्रह, शिव परिवार व राजासर भैरवनाथ के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह सावन की चतुर्दशी पर रविवार को किया गया। इस मौके पर सप्त पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भंवरलाल-तुलसीदेवी भोजक, चौथमल-मंजूदेवी के यजमानत्व हवन पूजन किया गया। शिवभक्तों व भैरव भक्तों के अर्थ सहयोग से बने इन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में बड़ी संख्या में शाकद्वीपीय समाज के परिवारों की उपस्थिती रही। सभी ने जयकारे लगाते हुए सामूहिक पूजन किया एवं भैरव विग्रह पर ज्योत-पूजन भवानी मथुरिया ने की।

सिंधी मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक, रात्रि में भी होगा विशेष आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। सिंधी मंदिर में स्थित शिवालय में सोमवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक विशेष रूद्राभिषेक पंडित पवन उपाध्याय व नरेन्द्र गुरनाणी द्वारा करवाया गया। जिसमें ललीत गुरनाणी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, हर्ष गुरनाणी, उमाशंकर लालवानी, चारू खटनाणी, मीनू गुरनाणी, अर्पिता दातवानी सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालू शामिल रहे। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि आज रात्रि 9.30 बजे से दुध से महादेव का रूद्राभिषेक किया जाएगा एवं सावन समाप्ति पर मंगलवार सुबह हवन आयोजित किया जाएगा।




