May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-19 at 18.06.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। अभी अभी एक खबर नेशनल हाईवे से आ रही है जहां दरगाह के पास एक करीब ढाई-तीन साल की अबोध बच्ची लावारीस स्थिति में मिली है। वहां से गुजर रहे बिग्गाबास निवासी आदित्य रेगर की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी तो उसने बच्ची को संभाला एवं चुप करवाने का प्रयास किया। बच्ची अपने माता-पिता के बारे में कुछ भी बता पाने में असर्मथ है एवं रो रही है। ऐसे में आदित्य ने बच्ची को लेकर थाने पहुंचा है एवं पुलिस की सहायता से बच्ची के माता-पिता या परिजनों की तलाश में जुटा है। आप भी देखें बच्ची की तस्वीर एवं पहचान कर उसे परिजनों से मिलाने में अपनी भागीदारी निभाएं। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों में किसी को बच्ची की पहचान होती है तो वह श्रीडूंगरगढ़ थाने में या युवक आदित्य रेगर 7742159958 से सम्पर्क कर सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजनों से बिछड़ी मासूम अबोध बालिका।