May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-19 at 21.07.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। कस्बे के बिग्गाबास में वार्ड 23 निवासी एक 45 वर्षिया विवाहिता सोमवार को अपने मंदिर के लिए अपने घर से निकली लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं पहुंची है। ऐसे में परेशान परिजन उसे ढूंढ़ रहे है। बिग्गाबास निवासी मंगलचंद प्रजापत ने बताया कि उनकी पत्नी संपतदेवी सुबह 11 बजे भैंरूजी मंदिर का कह कर घर से निकली थी। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सभी रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया लेकिन देर रात तक नहीं मिली तो परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय पहुंच कर टाइम्स के सभी पाठकों से ढूंढने में सहायता मांगी है। टाइम्स के पाठकों से अपील है कि फोटो में दिखाई दे रही गुमशुदा महिला की तलाश करने में परिजनों की मदद करें। मंगलचंद प्रजापत ने बताया कि संपतदेवी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी एवं सोमवार को घर से निकलते समय उन्होनें पीले रिंग की साड़ी पहन रखी थी। पाठकों को इस संबध में पता चलने पर 9436180659 पर सूचना दे सकेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 45 वर्षिया विवाहिता संपत देवी हुई गुमशुदा, परिजन कर रहे है तलाश।