May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। आरक्षण में क्रिमीलेयर प्रणाली लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के संबध में स्थानीय असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां एक और जहां अनुसूचित जाति, जनजाती संघर्ष समिति द्वारा बंद करवाने एवं बंद के दौरान सुबह 9.30 बजे सरदारशहर रोड़ स्थित अम्बेड़कर भवन से गौरव पथ, बाजार, स्टेशन रोड़, घूमचक्कर होते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक रैली निकालने की पत्र स्थानीय प्रशासन को दिया है। वहीं दुसरी और प्रदेश स्तर पर इस बंद को राजनैतिक सर्मथन मिल रहा है। राजस्थान में कांग्रेस ने बंद को सर्मथन दिया है। वामपंथी विद्यार्थी संगठन एसएफआई ने भी इस बंद को सर्मथन दिया है। एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने इस संबध में प्रेस विज्ञप्ति भी जारी है। वहीं दुसरी और प्रशासन खासा सक्रिय है एवं जिला स्तर पर संभागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने प्रेस वार्ता कर किसी भी प्रकार का उत्पात या शांति भंग नहीं करने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी कल के बंद को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित हुई है। लेकिन अभी तक व्यापारिक संगठनों का इस संबध में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं होने से व्यापारी असमंजस की स्थिति में है। वहीं दुसरी और बंद सर्मथकों ने बंद के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
श्रीडूंगरगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी हिदायत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बंद को लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार राजवीरसिंह, थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बैठक में उपस्थित सीएलजी सदस्यों एवं बंद सर्मथकों से चर्चा करते हुए क्षेत्र में शांतिप्रिय आयोजन को कहा। बैठक में उपखण्डअधिकारी उमा मित्तल ने सभी को साथ लेकर सामूहिकता की सोच के साथ आयोजन करने को कहा। सीओ निकेत पारीक ने रैली में किसी भी प्रकार का कोई हथियार लेकर आने पर सख्ती से रोक की बात कही। तहसीलदार राजवीरसिंह ने रैली के दौरान किसी भी प्रकार के उत्तेजक नारे नहीं लगाने को कहा व थानाधिकारी इंद्रकुमार ने किसी भी प्रकार को कोई उपद्रव पर कठोर कार्रवाही की चेतावनी दी। बैठक में महावीर माली, भंवरलाल दुगड़, प्रकाश जांगिड़, चुन्नीलाल मेघवाल, व्यापार मंडल की और से पवन राठी, श्यामसुंदर जोशी, प्रकाश गांधी, बलवीर मेघवाल, ओमप्रकाश सारस्वत, रामवतार सारस्वत आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत बंद के आह्वान पर हुई सीएलजी बैठक, शांति व्यवस्था पर की चर्चा।