May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में गुरूवार सुबह से तेज गर्मी व उमस ने नागरिकों को खूब सताया। वहीं सुबह ही आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर तक बरसात शुरू हो गई। क्षेत्र में मानसून पुनः सक्रिय हुआ है और गर्मी से राहत मिलने से नागरिक प्रसन्न है। क्षेत्र के गांव बिग्गा, जैसलसर, अभयसिंहपुरा, बरजांगसर, रीड़ी, ऊपनी, सोनियासर गोदारन, पुनंदलसर, इंदपालसर सांखलान, धीरदेसर चोटियान सहित आस पास के गांवो में बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ में भी हल्की बरसात हुई है और पूरे अंचल में बादल छाए हुए है, क्षेत्र में और अधिक बारिश के आसार भी बने हुए है। मौसम विभाग की वेब साइट के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में मेघ गर्जना के साथ कहीं मध्यम से कहीं तेज बरसात की संभावना जताई है। आगामी दो दिनों तक बरसात का मौसम बना रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अभयसिंहपुरा में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हुई अच्छी बरसात। (फोटो-सुखराम कालवा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी परिसर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में हुई बरसात। (फोटो-मोहनलाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुनंदलसर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी की उत्तरादी रोही में मगाराम गोदारा के खेत से देखें आज की बरसात का फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में हुई बरसात। (फोटो-रामलाल सियाग)