






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। गुरूवार को अखंड सुहाग की कामना करते हुए महिलाओं व युवतियों ने तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिन भर महिलाओं ने कजली तीज का व्रत रखा और रात्रि में चंद्र दर्शन कर व्रत पूर्ण करते हुए व्रत खोला। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई व सोलह श्रृंगार कर तीज के सामूहिक पूजन के आयोजनों में भाग लिया। गली मोहल्लों सहित अनेक मंदिरों में भी सामूहिक पूजन हुए और व्रत कथा सुनकर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी। सभी महिलाओं ने अपने से बड़ी महिलाओं सहित सास, ननद के पांव छुकर आशीर्वाद लिया। हर घर में बेसन, चावल व गेंहू के सत्तु बनाकर सजाए गए और सत्तु से ही व्रत खोला गया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहें परंतु चंद्र दर्शन सहजता से हो गए। आप भी देखें श्रीडूंगरगढ़ तीज पूजन के विशेष फोटो।





























