May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। बिना अनुमति के डॉक्टर चैंबर चलने की शिकायत पर जिला सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ छापा मारा गया है। उपजिला अस्पताल के पास ही स्थित एक डॉक्टर चैंबर को सीज करते हुए डॉक्टर को अपने डाक्यूमेंट लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रैक्टिस करने के लाइसेंस होगा तो ठीक है अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध रूप से संचालित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टर बनकर ईलाज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जिले भर में की जाएगी। इस दौरान इस चैंबर के पास स्थित दो निजी लैब को भी सीज करते हुए उनसे भी डॉक्यूमेंट मांगे गए है। सभी के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राजीव सोनी को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी रखने की हिदायत भी दी गई है।