May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में गुरुवार को जयपुर में ईडी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। अडानी महाघोटाले की जेपीसी से जांच करवाने व सेबी प्रमुख के खिलाफ जांच की मांग पर देश भर में कांग्रेस द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसमें क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं रीडी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ भी शामिल हुए। जाखड़ ने भाजपा सरकार द्वारा देश को अडानी और अंबानी के हाथों गिरवी रख देने की बात कही। जयपुर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान जाखड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल से भी मुलाकात की एवं क्षेत्र के हालातों की जानकारी देते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सांगठनिक सक्रियता की बात कही