May 20, 2026
evening

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की चार खास खबरें एक साथ।

चित्त समाधि शिविर शामिल हुई 45 संभागी, साध्वीश्री ने दिए प्रवचन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को तेरापंथ सेवाकेन्द्र में चित्त समाधी शिविर का आयोजन किया गया। मंगलाचरण से शुरू इस शिविर में 45 महिलाओं ने भाग लिय। शिविर के पहले चरण में योग शिक्षक ओमप्रकाश कालवा ने चित्त समाधी के संबध में विभिन्न योग आयामों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्षा सुनीता डागा ने बताया कि द्वितीय चरण में सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका शासनश्री साध्वी कुंथुश्री ने प्रवचन देते हुए चित्त को समाधी के स्तर पर ले जाने के अभ्यास से जीवन में मानसीक शांति की स्थाई प्राप्ति होने की बात कही। साध्वी सुमंगला, साध्वी ललीताश्री ने भी विचार व्यक्त करते हुए योग के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजन मंजु झाबक ने किया एवं आभार ज्ञापन मधु झाबक ने किया। किरण देवी गीया ने सभी संभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चित्त समाधी शिविर में लिया महिला संभागियों ने भाग।

राउमावि की प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर के राबउमावि में गत शिक्षा सत्र में कक्षा दसवीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि रूप में मौजूद राजाराम सुथार ने प्रतिभाओं के सम्मान से दूसरे विद्यार्थियों को भी मेहनत की प्रेरणा मिलने की बात कही। कार्यक्रम में अशोक सुथार ने विद्यालय की 16 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं चांदी का सिक्का प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राउमावि दुलचासर के तीन विधार्थियों को भी सम्मानित किया गया एवं प्रधानाचार्य सावित्री पूनियां ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर के राबाउमावि में किया गया प्रतिभाओं को पुरस्कृत।

बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में हनुमान धोरा स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को कटक प्रवासी उद्यमी मोहनलाल सिंघी ने बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिंघी ने बच्चों को मिठाई एवं टाफियां बांटी। विदित रहे कि पूर्व में सिंघी ने यहां पर सरकार के साथ मिल कर इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की हुई है। इस दौरान बजरंग सोमाणी भी मौजुद रहे एवं विद्यालय स्टाफ के जितेंद कुमार सोनी, रमेश कुमार शर्मा, राजू नाथ सिद्ध, मूलाराम शर्मा, पवन गोयतान, महावीर सारस्वत, रतन व चंद्रप्रकाश भाट आदि ने आभार जताया।

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में श्रीडूंगरगढ़ से छह नेता शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा किसान मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़ ने शुक्रवार को अपनी 25 पदाधिकारियों वाली कार्यसमिति की घोषणा की है। इस कार्यसमिति में श्रीडूंगरगढ़ से भी छह नेताओं को शामिल किया गया है। जिनमें से पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ को जिला महामंत्री, किशन जोशी को जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मणसिंह राजपुत को जिला मंत्री, ममता मेघवाल को जिला कार्यालय मंत्री, सरिता सिद्ध को सोशल मीडिया जिला संयोजक व सुखवीर भार्गव को आईटी विभाग जिला संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है।