May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-23 at 19.56.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। क्षेत्र में आक्समिक मृत्यू का सबसे बड़ा कारण अवसाद बनता जा रहा है एवं लगातार लोग मानसिक परेशानी में अपनी जान दे रहे है। अभी अभी खुद को फांसी लगा कर जान देने की एक और घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ठुकरियासर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खेत में पेड़ से लटक कर खुद को फांसी लगा दी। पता चलने पर परिजन श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए , जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को मोर्चरी में शव रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रात्रि को देखते हुए खबर में मृतक का नाम व पहचान प्रकाशित नहीं की जा रही है।