






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव पुदंलसर में शराब दुकान में सेल्समैन के साथ मारपीट एवं शराब, नकदी की लूट का आरोप लगाते हुए इसी गांव के तीन युवकों के खिलाफ मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया गया है। अजीतसिंह निवासी गांव पुदंलसर ने इसी गांव के प्रतापसिंह पुत्र भंवरसिंह, नत्थूसिंह पुत्र केशुसिंह व नरेन्द्र सिंह पुत्र सुल्तानसिंह के खिलाफ थाने में परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि वह पजय भवानी मां वाईन्स के अधिकृत पुदंलसर गांव के ठेके में सेल्समैन का काम करता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह खाना खाने गया तो दुसरे सेल्समैन श्यामसिंह को छोड़ कर गया था। खाना खाकर वापस आया तो देखा कि आरोपियों ने शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन श्यामसिंह के साथ मारपीट की एवं गल्ले में से 15500 रुपए हजार रुपए, तीन शराब की बोतलें लूट ली। उसने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गए। वहां से वह पुलिस थाने श्रीडूंगरगढ़ आया तो पीछे से फोन पर ग्रामीणों ने बताया की तीनों आरोपियों ने दुकान के ताले तोड़ दिए एवं शराब लूट रहे है। आरोपियों ने दुकान में आग भी लगा दी। वह पुलिस के साथ दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान में करीब तीन लाख रुपए की शराब, फर्नीचर, डीपफ्रीज, छपरा, गल्ले में रखे शेष 24500 रुपए आदि जल कर खाख हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जिसकी जांच हैडकांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।



