May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2020। गौवंश संरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय पर सभी गौशालाओं संचालकों ने राज्य सरकार के गौविरोधी अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि राज्य सरकार राजस्थान मुद्रक अधिनियम 1998 की धारा 3 ख के तहत स्टाम्प विक्रय पर 10 प्रतिशत सरचार्ज एवं शराब बीक्री से प्राप्त सेस राशि को गौसंरक्षण के लिए प्रयोग में लिया जाएगा जिसे राज्य सरकार ने बदल दिया है व गौसंरक्षण पर इसे खर्च करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। सरकार अब इसे आपदा प्रबन्धन में खर्च करने की बात कह रही है जिससे सभी गौसेवक नाराज है और समिति के निर्देशों पर तहसील स्तर पर आज पूरे जिले में सभी गौसेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपां है और इस मद की राशि गौसंरक्षण पर ही खर्च की जाए। आज के प्रदर्शन में जगदीश स्वामी, भंवरलाल दुगड़, ओम प्रकाश राठी, जेठनाथ, संतोष बोहरा, कैलाश बाहेती, राजू राजपुरोहित, हुकमाराम कड़वासरा सहित कार्यकताओं ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवकों ने अध्यादेश के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशालाओं के संचालकों ने एकत्र होकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।