May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। भादवा माह प्रारंभ होने के साथ ही लोक देवी देवताओं के जातरू आल्हादित हो उठते है। जन-जन का मन मेलो मगरियो में रमने लगता है। श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार को पहला पैदल यात्री संघ मित्र मंडल संघ हर्षोल्लास के साथ रवाना होगा। उपजिला अस्पताल के पास स्थित रामदेव मंदिर में सुबह 11.30 बजे सभी पद यात्री, उनके परिजन व बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होंगे। यहां जयकारों के साथ बाबा की विशेष पूजा अर्चना व आरती होगी। उसके पश्चात भव्य जुलुस के रूप में यात्री रवाना होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पद यात्रियों को शुभकामनाएं देने पहुंचेगे व जुलुस में भाग लेंगे। सभी पद यात्रियों का फुलमालाओं से स्वागत नौसरिया के किशनलाल सारण करेंगे। जुलुस व पद यात्रा को मुख्य अथिति थानाधिकारी इंद्रकुमार रवाना करेंगे। संघ के व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि पैदल यात्री संघ की रवानगी भव्य जुलुस के साथ होगी। जुलुस में सुदंर सजावटों के साथ एक दर्जन से अधिक ऊंट व रथ शामिल होंगे। देवी देवताओं की झांकियां सजाई जाएगी। बाबू बैंड की धुनों पर श्रद्धालु खूब झूमकर बाबा के जयकारे लगाएंगे। जुलुस के दौरान भक्तिमय माहौल में कच्छी घोड़ी नृत्य के कलाकार अपने कलात्मक नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। उपाध्याय ने बताया कि मित्र मंडल, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से रामदेवरा, द्वारका व वैष्णो देवी पैदल यात्राएं करने वाला प्रथम संघ है। बड़ी संख्या में मंडल के श्रद्धालु रामदेवरा यात्रा के लिए शामिल हुए है। मंडल के सदस्य भव्य जुलुस की तैयारियों में जुटें है। श्रीडूंगरगढ़ से रामदेवरा तक मार्ग में मंडल के ठहराव व व्यवस्थाओं संबंधी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बता देवें मंडल के सभी पदयात्री बाबा के दर्शन के बाद उनके जन्म स्थान उण्डू में नवनिर्मित विशाल मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगे। मंडल के संघ में श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी पदयात्री शामिल हुए है। उपाध्याय ने सभी बाबा रामदेव के भक्तों से जुलुस में शामिल होकर जयकारे लगाते हुए पदयात्रियों को शुभकामनाएं देने का आह्वान किया है।