






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2024। पूनरासर बालाजी मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय भादवा मेले की पूर्व तैयारी के लिए पंचायत समिति के वीसी रूम में प्रशासनिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उमा मित्तल ने विभिन्न विभागों को मेले की व्यवस्थाओं संबंधी जरूरी निर्देश दिए। मित्तल ने राजस्व विभाग के अधिकारी व कार्मिकों को तीन दिन पूनरासर में उपस्थित रहकर जरूरी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मित्तल ने पंचायती राज विभाग को साफ सफाई, बरसात के समय में जल भराव वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाने, नगरपालिका को अग्निशमन यंत्र ग्राम पंचायत पूनरासर पर तैनात करने, विद्युत विभाग को मेले के दौरान निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने, मेला परिसर के आस पास ढीले तारों को कसवाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने पीएचईडी को मेला स्थल पर पूरी जलापूर्ति करवाने, गांव के खराब ट्यूबवैल दुरस्त करवाने, पीडब्ल्यूडी को सड़क पर गढ्ढे भरवाने, वाहनों की पार्किंग के लिए चुने से मार्किंग करने, चिकित्सा विभाग को मेला स्थल पर एंबुलेंस व स्टाफ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। मित्तल ने पुलिस विभाग को भी कानून व शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए है। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी बैठक में मौजूद रहें। बता देवें भादवा मेले में क्षेत्र के पूनरासर धाम में बीकानेर जिले सहित राज्य व दूर दराज के राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु शामिल होने आते है।



