May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। बुधवार को दोपहर 12.30 बजे अपने छोटे भाइयों को स्कूल से लेने जा रही 15 वर्षीय बालिका का अपहरण करने व दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के दोनों आरोपियों को शुक्रवार को सीओ निकेत पारीक ने किया गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊंटवालिया, रतननगर, चूरू निवासी 21 वर्षीय उदयसिंह पुत्र खांगुसिंह राजपूत तथा बेरी कलां, मौलासर निवासी 22 वर्षीय सुदेश कुमार पुत्र मनोज कुमार स्वामी को मामले के जांच अधिकारी निकेत पारीक ने गिरफ्तार कर लिया। विदित रहें पीड़िता के चाचा ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि दोनों ने बालिका का अपहरण किया व उदयसिंह ने दुष्कर्म किया तथा सुदेश स्वामी ने रखवाली की।