






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से रूणिचा धाम के लिए जातरूओं के संघ रवानागी पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही है। अकेले कस्बे से ही दस से अधिक संघ रवाना हुए है। श्रीडूंगरगढ़ के साथ साथ अन्य शहरों से भी श्रृद्धालु हाईवे पर पहुंचने से हाईवे पर जातरूओं का रैला चल रहा है। इन अनगिनत जातरूओं की सेवा में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दानदाता हजारों लीटर ठंडे पानी की जलसेवा का समर्पण कर रहे है।
जोशी इंफ्रा ने दी 20 हजार लीटर की सेवा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से रवाना हुए न्यू सुखी संघ के साथ 20 हजार लीटर ठंडे पानी की जलसेवा जातरूओं के लिए क्षेत्र के युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जोशी ने समर्पित की है। संघ अध्यक्ष संजय माली ने बताया कि शनिवार सुबह इस जलसेवा का लोकार्पण बाबा का पूजन कर जयकारों के साथ किया गया। अनिल जोशी के उद्यम जोशी इंफ्रा द्वारा समर्पित किए गए जल सेवा के लोकार्पण के मौके पर जोशी परिवार के मनोज जोशी ने बाबा की पूजा की एवं वाहन की भी पूजा की। माली ने बताया कि इस टैंकर के माध्यम से 20 हजार लीटर मीठा एवं शुद्ध पेयजल ठंडा करवाया गया है। जो कि संघ के जातरूओं के साथ साथ सड़क पर पैदल चलने वाले सभी जातरूओं के लिए उपलब्ध रहेगा। इस दौरान संघ के कार्यकर्ता ललित खंडेलवाल, भागीरथ सुथार, श्यामसुदंर सुथार, पवन नाई, भैंरूसिंह राजपुरोहित तोलियासर, नवरत्न सुथार, तिलोक सुथार, भागीरथ सिंह तोलियासर, विनोद तोलंबिया, रामवतार सुथार आदि ने इस जलसेवा के लिए अनिल जोशी का आभार जताया।

सारस्वत ने भी किया पूजन, समर्पित हुई जलसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेव के दर्शनार्थ पैदल जा रहे जातरूओं की सेवार्थ एक और जलसेवा रूणिचा पैदल यात्री आपणो संघ, ऊपनी के बैनर तले गांव के व्यवसायी रतिराम गोदारा एंड ब्रदर्स ने समर्पित की है। इस जलसेवा का समर्पण विधायक ताराचंद सारस्वत ने बाबा का पूजन कर हरी झंडी दिखा कर किया। इस दौरान रूपाराम, मोतीनाथ, भंवरलाल, लेखनाथ, पीथाराम, काशीनाथ, मुखराम, परमेश्वर हरडू, पदमाराम बाना आदि मौजूद रहे।




