May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-01 at 13.38.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2024। क्षेत्र का गांव मोमासर भामाशाहों का गांव है। ये भामाशाह गांव के विकास व सौदंर्यकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाकर अपनी सेवाएं दे रहें है। गांव के विभिन्न आयोजन में लगातार सहयोगी बनकर गांव की संस्कृति का संरक्षण कर रहें है। मोमासर सहित आस पास के इलाके के गांवो में अपनी सेवाएं देने में लगातार सक्रिय सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर/मोमासर की ओर से स्वच्छ मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत एक ओर प्रेरणीय पहल रविवार को हुई है। ट्रस्ट द्वारा गांव मोमासर, आड़सर, सत्तासर, लालासर, लाछड़सर, जोरावरपुरा, भादासर, चारणवासी गांवों में घर-घर कचरा संग्रहण वाहन सेवा पूर्व से चालू है। कार्यक्रम में 9वें गांव के रूप में निकटवर्ती भानुदा को शामिल किया गया है। भानुदा में घर घर कचरा संग्रहण वाहन सेवा रविवार सुबह से प्रारंभ कर दी गई है और सोमवार को 10वें गांव के रूप में निकटवर्ती गांव बाढ़ की ढाणी में यह सेवा शुरू की जाएगी। गांव में कचरा संग्रहण वाहन को भानुदा सरपंच गुलाराम मेघवाल व पंचायत समिति सदस्य विजयपाल भुवाल ने शिव मंदिर मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत ट्रस्ट का अतुल्य योगदान बताते हुए आभार जताया। ट्रस्ट के विद्याधर शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत प्रति गांव ट्रस्ट द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली, एक ड्राइवर मय सहयोगी के खर्च वहन की राशि दी जाती है। ट्रस्ट द्वारा प्लास्टिक का कचरा अलग से संग्रहण के लिए एक कार्मिक रखा जाता है जिससे डंपिंग यार्ड में रिसाईकिल होने वाला कचरा अलग से संग्रहित हो सकें। शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की सभी नागरिक प्लास्टिक का कचरा अलग रखें जिससे गांव सहित देश भर में स्वच्छता अभियान को सार्थक बनाने में हर एक परिवार सहयोगी बन सकें।

ग्राम पंचायत ने दिया सहयोग का आश्वासन, एकत्र कचरा हटाने के लिए शर्मा दंपति ने दिया सहयोग।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भानुदा गांव के शिव मंदिर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सरपंच गुलाराम मेघवाल व प. स.सदस्य विजयपाल भुवाल ने ट्रस्ट को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत की ओर से कचरा संग्रहण कार्यक्रम के तहत गांव में समुचित व्यवस्था करने की बात सरपंच द्वारा कही गई। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सेवा कार्य करने वाले सेवानिवृत अध्यापक जगदीश प्रसाद शर्मा दंपति ने गांव में जगह जगह इकट्ठे कचरे को हटाने के लिए ग्यारह हजार की राशि सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ट्रस्ट के विद्याधर शर्मा सहित विपिन जोशी, बजरंग सोनी, महावीर शर्मा, सांवरमल इंदौरिया, मदन सांखोलिया, मालाराम प्रजापत, बच्चनसिंह तंवर, उपसरपंच, रामकुमार शर्मा, लीलाधर शर्मा, कल्याणसिंह बिका, भिंवाराम न्योल, इंद्रसिंह राजपुरोहित, दयाशंकर शर्मा, जगदीश सुथार, श्यामलाल शर्मा, पुष्कर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, लिछमनराम मुंदलिया, किशन भुवाल, बाढ़ की ढाणी के ओमसिंह समेत बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें। सभी ने ट्रस्ट के कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए व ट्रस्ट का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने सम्मान कर जताया आभार।