May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-01 at 18.21.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2024। भाजपा सरकार गत कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों पर पानी फेरती नजर आ रही है। पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर रेड जॉन में प्रथम स्थान पर रहने वाले श्रीडूंगरगढ़ को सबसे जरूरी तोहफा ट्रोमा सेंटर के रूप में दिया। परंतु भाजपा सरकार ने इसे साइड में रखकर केवल निजी हित साधने के लिए ट्रोमा के निर्माण को रोक कर बैठी है। क्षेत्र के भाजपा विधायक आंखे मूंद कर बैठे है और किसी प्रकार की कोई कार्रवाई ट्रोमा निर्माण के लिए करते नजर नहीं आ रहें है। ये आरोप कांग्रेस प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू ने लगाए है। भादू ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहें है और रक्तरंजित सड़कें अब क्षेत्र की जनता नहीं देखना चाहती है। यहां अनेक संस्थाओं व स्वयंसेवियों ने लगातार ट्रोमा की मांग की जिसे कांग्रेस सरकार ने पूरा किया। परंतु अब भाजपा सरकार घोर लापरवाही बरत रही है। भादू ने टाइम्स को बताया कि हिंदुओं और मुसलमानों ने गंगा जमुना तहजीब की नजीर पेश करते हुए विवादित भूमिस्थल देकर मानवता के लिए अतुलनीय योगदान दिया। जिसे वर्तमान सरकार यहां कहीं ओर ले जाना चाहती है। जिससे पुन विवाद की स्थिति बनने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। भादू ने कहा कि सरकार व स्थानीय विधायक को तुरंत इस संबंध में कार्रवाई कर आमजन को राहत देने के लिए कार्य करना होगा अन्यथा व्यापक जन आंदोलन क्षेत्र में किया जाएगा।