August 30, 2026
WhatsApp Image 2024-09-01 at 19.53.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ही नहीं इस मिट्टी के जाए जन्मे लोग जहां भी रहते है, रक्तदान का महत्व समझते हुए इसके आयोजन में सदैव तत्परता के साथ अपना योगदान देते है। विधायक के पुत्र एवं जयपुर प्रवासी राजेश सारस्वत की अगुवाई में सारस्वत विकास परिषद कुंडिया जयपुर द्वारा स्वामी प्रकाश दास महाराज की प्रेरणा से रविवार को जयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागड़े ने पहुंच कर रक्तदाताओं को उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल ने मानव सेवा में इस प्रकार के आयोजन सतत किए जाने की प्रेरणा दी। परिषद के अध्यक्ष राजेश सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा भी पहुंची एवं प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान आवश्यक रूप से करने की बात कही। संत प्रकाश दास महाराज ने शिविर में अपना सान्निध्य देते हुए रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया। सारस्वत ने बताया कि परिषद द्वारा गत सात वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में परिषद महामंत्री एडवोकेट हनुमान शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सारस्वत, प्रवक्ता रामनिवास सारस्वत, कैलाश ओझा, राजकुमार ओझा, शिवरतन, मुकेश सारस्वत, श्रीराम सारस्वत, परमेश्वर सारस्वत, दामोदर सारस्वत, मनोज ओझा, गौरीशंकर, बाबूलाल सारस्वत, ओमप्रकाश, नन्दलाल, राजकुमार, श्रीराम, बंशीलाल, आदित्य, सुरेंद्र अनूपशहर, बेला, कमल, नीलकमल, पवन, विनोद, मोहन, मुरली, मुकेश माखर, भावना, नंदू, अशोक आदि कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी। आयोजन के दौरान संत प्रकाशदास महाराज ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ रक्तदान शिविर, संत प्रकाशदास महाराज ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फिता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों सहित परिषद के अध्यक्ष राजेश सारस्वत मंच पर मौजूद रहें।