






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें पांच खास खबरें एक साथ, देखें आयोजनों के फोटो।
पर्युषण पर्व के पहले दिन साध्वी संघप्रभा ने खाद्य संयम की दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैन समाज का सबसे बड़ा पर्व पर्युषण पर्व रविवार से शुरू हुआ। इस सात दिवसीय पर्व के प्रथम दिन खादय संयम दिवस मनाया गया। गांव मोमासर में चातुर्मास फरमा रही साध्वी संघ प्रभा के सानिध्य में गांव के तेरापंथ भवन में इस मौक पर धर्म सभा आयोजित की गई। जिसमें शामिल हुए श्रावक समाज को संबोधित करते हुए साध्वीश्री ने भारतीय संस्कृति को पर्वों की संस्कृति बताई एवं पर्वों में भी पर्युषण को लौकिकता में आलोकित का संदेश देने वाला महापर्व बताया। साध्वीश्री ने आहार के विवेक को स्वास्थ्य का मुख्य आधार बताते हुए इससे साधना को सिद्ध के द्वार तक पहुंचना भी संभव बताया। कार्यक्रम में मंगलाचरण साध्वी विधिप्रभा ने किया एवं साध्वी प्रांशुप्रभा ने अपने संबोधन में भोजन कब, भोजन कहां, भोजन कैसे, भजन कितना, करना चाहिए पर मार्गदर्शन किया। पर्युषण में अखंड नमस्कार महामंत्र का जप भी किया जा रहा है।

एक महिने में पांचवा रक्तदान शिविर 14 सितम्बर को, मुस्लिम समाज आया आगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के रक्तदाता उत्साह के साथ बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में आई हुई रक्त की कमी को दूर करने में जुटे हुए है। इसके लिए क्षेत्र में एक महिनें में ही पांचवा रक्तदान उत्सव आगामी 14 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ शहर में आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के लिए मुस्लिम समाज आगे आया है। अब्दुल कलाम वेलफैयर सोसायटी द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित किए जा रहे इस शिविर का स्थान जामा मस्जिद ग्राऊंड रहेगा। शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रक्तदान किया जा सकेगा एवं पीबीएम सहित अन्य टीमों द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। विदित रहे कि इससे पूर्व श्रीडूंगरगढ़ में गत 15 अगस्त को, गांव ऊपनी में 18 अगस्त को, गांव बिग्गा में 27 अगस्त को रक्तदान शिविर हो चुके है एवं आगामी 9 सितम्बर का गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के 22वें बलिदान दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। ईद के पर्व पर 14 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने वाला यह शिविर एक ही महिने के अंदर अंदर पांचवा शिविर होगा। शिविर की तैयारियों में युवा जुट गए है एवं इसके लिए अग्रीम पंजीयन भी शुरू हो गया है।
दुलचासर से रूणिचा पदयात्री संघ धूमधाम से हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर से रूणेचा पैदल यात्री संघ रविवार को उत्साह के साथ रवाना हुआ। गांव मं बाबा रामदेवजी की ज्योत करने के बाद संघ जूलूस के रूप में रवाना हुआ एवं जूलूस में शामिल डीजे, ढोल नगाड़ो पर जातरू एवं ग्रामीणों ने नृत्य किया। संघ सरंक्षक मूलचंद मूंधड़ा, संघ अध्यक्ष संदीप कुमार मूंधड़ा, सरपंच प्रतिनिधि मोड़ाराम महिया एवं ग्रामीणें ने जातरूओं का सम्मान एवं उन्हें विदा किया।

खाटू रवानगी 6 को, फतेहपुर में करेगें भव्य किर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवे में अपनी अपनी आस्था के अनुसार पद यात्रा के लिए जातरूओं की रवानगी से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो रखा है। रूणिचा के बाद अब आगामी 6 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम के लिए पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ के अध्यक्ष रामेश्वर बाहेती ने बताया कि श्री खाटूधाम पैदल यात्री सेवा समिति के बैनर तले आडसर बास स्थित खाटू श्याम मंदिर में सुबह 7.15 बजे धोक लगा कर संघ गाजे, बाजे के साथ रवाना होगा। इस दौरान भव्य जूलूस निकाला जाएगा जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए हाईवे पहुंचेगा। वहीं यात्रा के दौरान 9 सितम्बर को संघ द्वारा फतेहपुर के रानी सती मंदिर में भव्य किर्तन एवं सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा।
मोमासर में होगा तेजाजी का भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के तेजाजी धाम पर आगामी 16 सितंबर को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण संबंधी तैयारियों के लिए आज मंदिर प्रांगण में पुजारी हुकमाराम गोदारा की अध्यक्षता में आम बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय तेजा समिति का गठन किया गया। समिति अध्यक्ष देवाराम सारण ने बताया कि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक गजेंद्र अजमेरा, खेमाराम धायल, मुकेश डांगी सहित नृत्य कलाकार ट्विंकल वैष्णव व प्रिया राठौड़ की प्रस्तुतियां होगी। आयोजन में सभी ग्रामीणों का सहयोग होगा तथा आस पास के गांवो से भी तेजाजी के श्रद्धालु जागरण में भाग लेंगे। अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में उपाध्यक्ष खेताराम सिहाग, सचिव मनफुल गोदारा, कोषाध्यक्ष खीवाराम, मंत्री पन्नाराम सींवल, पुनाराम बैरा, ओमप्रकाश भामूं, सुरजाराम मोरवाल, प्रभुराम गोदारा, बीरबल पूनियां, सोहनराम बैदा, सहित सुभाष, हरिराम, शंकरलाल, हीरालाल, मनोज, कालूराम, परमेश्वर, लिछीराम, प्रभुराम, सुखराम, गोपाल, बनवारीलाल, रणजीत, राजूराम, ओमप्रकाश, किसनाराम, विनोद, धन्नाराम सहित अनेक युवा बैठक में शामिल हुए। सभी सदस्य भव्य आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।




