May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2024। खेत में स्प्रे करने के दौरान स्प्रे के असर से एक युवक ने अपनी जान गवां दी है। गांव कुंतासर निवासी 30 वर्षीय कालूराम पुत्र तोलाराम नायक 31 अगस्त, शनिवार को खेत में स्प्रे कर रहा था और अचानक उसकी स्प्रे के असर से तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां ईलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई जेठाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को दी गई है।