May 21, 2026
eveee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितम्बर 2024। आज की इविनंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की तीन खास खबरें एक साथ, देखें फोटो भी।

भीखमचंद नौलखा ने मरणोपरांत नैत्र दान कर, दी रोशनी की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली प्रवासी भीखमचंद नौलखा पुत्र दिवंगत फुसराज नौलखा ने मरणोपरांत अपने नैत्र दान कर किसी के जीवन के अंधेरे में रोशनी करने की प्रेरणा दी है। उनके पौत्र शिवम नौलखा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दादा सदैव अंगदान को प्रोत्साहित करते थे और स्वयं भी नैत्र दान कर गए है। 31 अगस्त को उनका देहांत हो गया व परिवार ने उनकी इच्छा के अनुरूप दोनों आंखो का दान कर दिया। नौलखा की दो आंखे एक एक करके दो अंधे लोगों को लगाई जाएगी जिससे दो जीवन में उजाला हो सकेगा। पूरे परिवार सहित उनके जानकारों ने नौलखा की पहल का स्वागत करते हुए इसे प्रेरणीय बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेत्रदानी बन अमर हुए नौलखा।

सोमवती अमावस्या पर हवन अनुष्ठान के साथ की गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवती अमावस्या के मौके पर आज क्षेत्र में गौ सेवा का जोर रहा। यहां गौशालाओं में विभिन्न आयोजन हुए एवं लोगों ने अपने अपने स्तर पर गौसेवा में सहयोग भी किया। गांव कोटासर में स्थित करणी गौशाला में हवन एवं अनुष्ठान के साथ गौ-भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया एवं रामकुमार मूंधड़ा, भंवरी देवी मूंधड़ा मुख्य यजमान रहे। दुलचासर के केशरीचंद, भैरूदान मूंधड़ा परिवार ने गौशाला प्रांगण में पक्षी घर बनाने की घोषणा की। ओमप्रकाश जाजड़ा,  मनीराम, तोलाराम सारण, हरि सिंह चौहान, प्रेम देवासीआदि ने भी आहूतियां दी। गौशाला में निशा कंकाणी, माधुरी तोषनीवाल, भंवरी देवी मूंधड़ा, ओम प्रकाश जोशी, दिनेश कुमार लुणावत, अर्जुन सुथार, श्याम सुंदर सुथार, राजेंद्र कुमार जोशी, रामलाल सुथार, जुगल किशोर सोनी, आरती सोनी, संतोष कंवर, ओम प्रकाश जाजड़ा, हीराराम छरंग आदि ने गौशाला में सहयोग किया। इस मौके पर गौशाला कमेटी द्वारा सहयोगियों का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवती अमावस्या पर की गई गौसेवा।

प्रकाश लूखा क्रिकेट कप 6 सितम्बर से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में आगामी 6 सितम्बर से शुरू होगा। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित गांव के दिवंगत प्रकाश लूखा की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता, मैन आफ दी सीरीज, बेस्ट बैटसमैन, बेस्ट बालर, बेस्ट फिल्डर, कैच आफ टुर्नामेंट, एक ओवर में छह छक्के, छह चौके, शतक बनाने पर, अर्धशतक बनाने पर, हैट्रिक बनाने पर पुरस्कार दिए जाएगें। प्रतियोगिता में नीविया बाल से खेल होगा एवं अधिकतम 64 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। आयोजक मंडल के विकी ने बताया कि तीन सितम्बर तक इच्छुक टीमें अपनी एंट्री दे सकती है।