August 29, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव सूडसर में सैंकड़ो बीघा भूमि अवाप्त कर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी कर रही अवाड़ा कंपनी के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसान आवाज बुलंद हो रही है। किसानों ने वादा खिलाफी पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को धरने पर जसराम, श्रीराम, भागीरथ, श्रवण, जेठाराम, मांगीलाल, भंवरलाल, भागीरथ, मुन्निलाल, बजरंग सहित अनेक ग्रामीण व किसान शामिल हुए। धरनार्थियों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां किसान लगातार कंपनी पर धोखाधड़ी कर उनकी जमीनें अधिग्रहण कर लेने, स्थानीय किसानों व ग्रामीणों को रोजगार देने का वादा तोड़ने के आरोप लगा रहें है। किसान राहत संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने धरना प्रारंभ कर दिया है। किसानों ने मंगलवार को धरनास्थल पर अनेक जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही है। बता देवें सूडसर में स्थानीय ग्रामीण व किसान कंपनी द्वारा किए गए वायदों को पूरा करवाने, समझौतों केा लागू करवाने, सभी छह प्रकार के कार्य ऑपरेटर, कारीगर, कुशल व अकुशल कामगार, विभिन्न मशीनरी आदि गांव के ही लगाने , जिन परिवारों से जमीन ली गई है उन परिवारों के एक सदस्य को स्थाई नौकरी देने की मांग कर रहें है।