May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में पड़ौसियों ने घर में अवैध रूप से घुस कर एक विवाहिता व उसकी पुत्री और दोहितों के साथ जम कर मारपीट की एवं हंगामा मचाया। एसआई लाल बहादुर मीणा ने बताया कि बिग्गाबास की रेगर बस्ती में पीड़िता विमला देवी अपने घर में थी एवं तभी उसके पड़ौसी सुतराम, अंकित, गौरीशंकर, मंजू, पार्वतीदेवी, सुंदरदेवी, कचंन और रूपा आदि पुरानी रंजीशवश उसके घर में घुसे एवं सभी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सर में कुल्हाडी से वार किया गया और शोर होने पर आरोपी मौके पर से भाग छुटे। पीड़िता को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाया गया एवं यहां से बीकानेर रैफर करने के बाद बीकानेर ट्रोमा सेंटर में इलाज के दौरान एएसआई बीरबलराम को अपने बयान दिए है एवं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।