






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2024। प्रदेश भर में मानसून पुन: सक्रिय हुआ है वहीं मंगलवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ सहित अनेक गांवो में अच्छी बरसात हुई है। कस्बे में एकबार जोरदार बरसात शुरू हुई और मुख्य बाजार में सड़कों पर पानी भर गया। अचानक आई तेज बरसात से दुकानदारों का सामान भी भीग गया और राहगीर व ग्राहकों को भी खासी परेशानी हुई। गांव मणकरासर, सोनियासर गोदारन, लिखमादेसर, कुंतासर, डेलवां सहित आस पास के गांवो में भी अच्छी बरसात हुई है। इस बरसात से किसान वर्ग में उत्साह का माहौल है। किसानों ने बताया कि इस बरसात से फसलों को बड़ा लाभ होगा तथा पैदावार बढ़ेगी। बता देवें सोमवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। मौसम विभाग ने 3 व 4 सितंबर से बारिश की संभावना जताई थी। वहीं आज मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ अचंल में बरसात हुई है। मौसम विभाग आज से गुरूवार, शुक्रवार तक बरसात के योग बता रहा है वहीं कल बुधवार को सबसे अधिक बरसात के संकेत दिए है।














